Pakur News: साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर बाइक व साइकिल की भिड़ंत, एक की मौत
पाकुड़, अगस्त 16 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप साहिबगंज-गोविंदपुर राज्य उच्च मार्ग पर शनिवार दोपहर लगभग दो बजे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार को मामूली चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार महेशपुर थाना क्षेत्र के बासेकेंद्री गांव निवासी सुलेमान हांसदा, पिता मिस्त्री हांसदा, फतेहपुर में आयोजित फुटबॉल मैच देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में पहाड़पुर के पास उनकी बाइक और अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के टूटरापहाड़ निवासी बामना पहाड़िया, पिता छोटा कालू पहाड़िया की साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.