Pakur News: सावन की हरियाली, राखी की डोर और संस्कृति के रंग में सजा एलीट पब्लिक स्कूल
पाकुड़, अगस्त 28 -- Pakur News: एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में गुरूवार को रक्षाबंधन समारोह एवं सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जहां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सम्मान का संदेश दिया, वहीं सावन महोत्सव के माध्यम से भारतीय लोक-संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। समारोह को लेकर विद्यालय परिसर में विशेष सजावट की गई। सावन की हरियाली और उत्सवी वातावरण के बीच विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में समारोह में भाग लेकर आयोजन की खूबसूरती बढ़ा दी। परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सावन महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, गीत, कविता, नृत्य, पारंपरिक गतिविधियों एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ऋतु उत्सव और भारतीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.