Pakur News: सात लाख रुपए मूल्य के साउंड सिस्टम उपकरण ले उड़े चोर
पाकुड़, अक्टूबर 6 -- Pakur News: पाकुड़िया। थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध गांव के आज़ाद मोड़ स्थित सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने साउंड सिस्टम संचालक गंगा कुमार पाल के बंद गोदाम का ताला तोड़कर करीब सात लाख रुपए मूल्य के डीजे और अन्य साउंड सिस्टम उपकरण चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने गोदाम में रखे बड़े-बड़े साउंड बॉक्स को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि केवल महंगे और आसानी से ले जाए जा सकने वाले मशीन व उपकरण ही चोरी किए। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह हुआ, जब गंगा कुमार पाल गोदाम पहुंचे। वहां मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ और दरवाजे पर लटकता मिला।
घटना की जानकारी गोदाम के अंदर जाकर देखा तो कई कीमती उपकरण गायब थे। गंगा पाल ने बताया कि गोदाम को उन्होंने अंतिम बार रविवार की शाम खोला था। इसके बाद रविवार रात से सोमवार रात के बीच चोरों ने घटना को अंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.