Pakur News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया कन्या पूजन कार्यक्रम
पाकुड़, अक्टूबर 15 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर पाकुड़ के प्रांगण में गुरूवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर विद्यालय की कुंवारी कन्याओं का कन्या- पूजन कार्यक्रम, पूजा थाल सजाओ प्रतियोगिता एवं कलश- सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के आचार्य-आचार्यों द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया। जिसमें विद्यालय की भैया-बहनों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्यों द्वारा भक्तिमय माहौल का निर्माण किया गया। मां दुर्गा का भजन-गायन किया गया। इस कार्यक्रम में कुंवारी कन्याओं की आरती, पूजन किया गया। साथ ही सभी भैया-बहनों को प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीएवी महेशपुर में छात्र-छात्राओं ने किया मां दुर्गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.