पाकुड़, अगस्त 26 -- Pakur News: विगत दिनों चीनी के कीमत में एकाएक हुई अप्रत्याशित वृद्धि से आम जन जीवन परेशान थे। वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव होने से आम लोग और काफी परेशान हो रहे हैं। विशेष कर हरी सब्जियों के महंगा होने से सब्जियां किचन व भोजन की थाली से दूर होती जा रही है। लोगों की थाली में वर्तमान समय में बहुत कम मात्रा में हरी सब्जी देखने को मिल रही है। स्थानीय किसान के अलावे सब्जी विक्रेता अधिकांश मात्रा में पश्चिम बंगाल के मंडियों से सब्जी लाकर बेचते हैं। वहां की मंडियों में सब्जियों की उपलब्धता कम होने पर कीमतों में बढ़ोत्तरी हो जाती है। जिसकी वजह से स्थानीय बाजार में सब्जी की कीमत में अस्थिरता आ जा जा रही है।

सब्जियों की बढ़ी हुई कीमत इससे गृहिणियों के किचन का बजट बिगड़ जा रहा है। सब्जिय...