पाकुड़, जुलाई 27 -- Pakur News: सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को प्रखंड के सभागार भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ संजय कुमार, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता रवि रंजन कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्विलित कर किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सबकी योजना, सबका विकास अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करने एवं ग्राम पंचायतों को विकास की वास्तविक इकाई बनाने का एक जनभागीदारी आधारित अभियान है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना तभी प्रभावी होगी जब समाज के प्रत्येक वर्ग-महिलाओं, युवाओं, किसानों, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, दिव्यांगजनों...