पाकुड़, जुलाई 25 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के उपस्थिति में शनिवार को पाकुड़ प्रखंड के सभागार में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार, स्थाई लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल के सहायक गंगाराम टुडू बीपीओ मोहन साहा, डीपीसी पीसीआई यूनिसेफ मो़ अनीश अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य उक्त क...