Pakur News: सदर अस्पताल में अज्ञात महिला की मौत
पाकुड़, जुलाई 4 -- Pakur News: पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयनारायणपुर गांव में बीमार एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में मिली एक अज्ञात महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला को गंभीर हालत में मिलने के बाद पुलिस की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए अग्रिम कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में आम लोगों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान हो सके, तो तत्काल मुफस्सिल थाना या निकटतम पुलिस थाना को सूचित करें, ताकि मृतका की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.