पाकुड़, अक्टूबर 26 -- Pakur News: संथाल बचाव संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सत्य शिक्षानंद मुर्मू के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों और जनसेवा के संघर्ष के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। ​राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय मुर्मू ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ​आरजेडी जिलाध्यक्ष समेत पाकुड़ के तमाम राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिजनों और उनके शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना ...