पाकुड़, अक्टूबर 14 -- Pakur News: पाकुड़ जिला में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में सभी बैच के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 200 से 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को सड़क सुरक्षा की मुहिम से जोड़ना तथा विद्यार्थियों में यह भावना विकसित करना रहा कि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। विद्यार्थियों को सड़क पर जिम्मेदार नागरिक एवं जिम्मेदार वाहन चालक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

सड़क सुरक्षा योजनाओं की जानकारी कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन...