पाकुड़, जुलाई 10 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सुंदरपुर गांव में आरईओ विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। दरअसल नाली सफाई के दौरान निकली गंदगी को जेसीबी से उठाकर ट्रैक्टर के माध्यम से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर से लिक्विडयुक्त कचरा सड़क पर गिरता और बहता रहा।

ग्रामीणों की परेशानी जिससे पूरे मार्ग पर दुर्गंध फैल गई और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पहले से ही जर्जर है तथा बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा है। ऐसे में सड़क पर गंदगी फैल जाने से राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई। लोगों का कहना है कि एक व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर दूसरी अव्यवस्था पैदा कर दी गई है। ग्रामीणों ने इसका कड़ा...