Pakur News: सड़क पर पेड़ गिरने से एक घंटे आवागमन रहा बाधित
पाकुड़, सितम्बर 25 -- Pakur News: प्रखंड में विगत चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महेशपुर-गुमामोड़ मुख्य सड़क पर नन्दनपाड़ा गांव के पास एक विशाल शीशम का पेड़ गिर गया। जिससे सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इस घटना में बिजली की तार टूट जाने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही एसआई दीपक कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से सड़क से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया।
बिजली विभाग का योगदान वहीं बिजली विभाग को सूचना मिलने के बाद स्थानीय बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बिजली तारों को दुरुस्त करने में जुट गई। सड़क पर पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गयी। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लग गयी और राहगीरों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.