पाकुड़, जुलाई 16 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के पास विगत 11 जुलाई को तेज रफ्तार हाईवा के धक्के से मोटरसाइकिल चालक हेमलाल मुर्मू की हुई मौत की घटना को लेकर बुधवार देर शाम थाना में मृतक की मां कमला हांसदा ने अज्ञात हाईवा चालक के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने तथा धक्का मारने एवं इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है।

घटना का विवरण वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि घटना के दिन रात्रि नौ बजे उसका पुत्र हेमलाल मुर्मू शहरग्राम से ड्यूटी कर कदमगाछी के रिश्तेदार बिनय हेम्ब्रम से उसकी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 16 के- 8010 से अपने घर बांसकेन्द्री गांव आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने उसके बेटे की बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में वह बुर...