पाकुड़, जुलाई 27 -- Pakur News: नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा की तीखी मोड़ के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कोटलपोखर से अपने घर शहरकोल लौट रहे थे। इसी दौरान मालीपाड़ा के पास तीखी मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शहरकोल निवासी राजू राय और भुवन राय घायल हो गए। ​घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद राजू राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया दूसरे का इलाज जारी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...