Pakur News: सड़क दुर्घटना में अधेड़ व्यक्ति की मौत
पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मोहनपुर मोड़ के समीप शुक्रवार अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान करणपुरा मोहनपुर निवासी गियासुद्दीन अंसारी (59 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गियासुद्दीन अंसारी शुक्रवार सुबह पैदल ही पाकुड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोहनपुर मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दुर्घटना में मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचल जाने के कारण शुरुआत में उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, शिनाख्त में जुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.