Pakur News: सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मोहनपुर मोड़ के समीप शुक्रवार अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। घटना में व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह कुचल गया है। जिससे शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में रखवाया है। वहीं दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.