Pakur News: सड़क की जर्जर स्थिति बनी लोगों के परेशानी का सबब
पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: महेशपुर। किसी भी क्षेत्र में हुए विकास की कहानी उस क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की सड़कें ही बयां करती है। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कियारी-बिसकुटिया मुख्य सड़क स्थित सिमलदही गांव के समीप पुल के पास सड़क के जर्जर होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। कई दशकों बाद भी सड़क जर्जर अवस्था में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को विवश है। वहीं बरसात के मौसम में इस जर्जर सड़क की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है एवं लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण सुशील मुर्मू, संदीप किस्कू, ठाकुर मुर्मू, दानिएल हांसदा सहित अन्य ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.