पाकुड़, अक्टूबर 25 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के पुराना एसबीआई रोड में स्थित मां लक्ष्मी मंदिर में पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाकर तैयार कर लिया गया है। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा है। रविवार शाम विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। वहीं लक्ष्मी मंदिर कमेटी की ओर से सोमवार को मुख्यालय में भव्य संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस्कॉन मंदिर मायापुर से आने वाले भक्तों की टोली नगर भ्रमण कर भक्ति संगीत और संकीर्तन प्रस्तुत करेगी। इस दौरान 'राधे-राधे' और 'हरे कृष्ण' के जयघोष से पूरा मुख्यालय भक्तिमय हो उठेगा। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया जाएगा। संकीर्तन टोल...