Pakur News: संस्था ने जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए चप्पल
पाकुड़, अक्टूबर 16 -- Pakur News: प्रखंड के बसेतकुंडी और खजूरडंगाल स्कूलों में समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए लोक कल्याण सेवा केंद्र, देवीनगर की ओर से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच चप्पलों का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। नई चप्पलें पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। इस मौके पर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अब बच्चों को नंगे पैर चलने के दौरान कील-कांटे और कांच से चोट लगने का खतरा कम होगा। सुरक्षित कदमों के साथ ये बच्चे स्कूल जाएंगे, पढ़ेंगे और आगे चलकर समाज व देश के विकास में अपना योगदान देंगे। संस्था का य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.