पाकुड़, अक्टूबर 26 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई की ओर से रविवार को राजापाड़ा स्थित कालीबाड़ी मैदान में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने भारी संख्या में जुटकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का अनूठा संदेश दिया। नगर कार्यवाह राजा साहा ने उत्सव की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शरद पूर्णिमा की धवल चाँदनी और पारंपरिक खीर-प्रसाद वितरण के माध्यम से समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम और उत्तम स्वास्थ्य के महत्व को प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: शरद पूर्णिमा पर संघ की ओर से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश उत्सव को लेकर...