पाकुड़, सितम्बर 20 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में रविवार को व्याहूत कलवार समाज के आराध्य एवं कुलदेवता भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्याहूत कलवार परिवार संघ की ओर से भगवान बलभद्र की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजन अनुष्ठान यजमान गोपाल भगत एवं उनकी पत्नी तथा पुरोहित भुवनेश्वर ओझा ने संपन्न कराया। पूजा के बाद आरती-वंदना कर श्रद्धालुओं ने कुलदेवता को नमन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा सामूहिक महाभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों व्याहूत कलवार समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मधेपुरा: मुरलीगंज-बलभद्र पूजनोत्सव पर बाजार में निकाली गई शोभायात...