पाकुड़, सितम्बर 25 -- Pakur News: अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा के साथ भगवान अनंत की पूजापूजा का महत्व सुबह से ही विभिन्न गांवों और घरों में पूजा को लेकर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान अनंत की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की। आचार्य विजय पाठक के आवास पर हुए धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान अनंत की कथा का श्रवण कराया गया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा कर अनंत सूत्र धारण करने की परंपरा है। पूजा के दौरान श्रद्धालु भगवान अनंत की...