पाकुड़, सितम्बर 28 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर बड़कियारी गांव में वर्ष 1968 से प्रारंभ हुई दुर्गा पूजा आज तक अनवरत होती चली आ रही है। दुर्गा पूजा की शुरुआत बड़कियारी गांव के लोकनाथ दत्ता, विश्वनाथ दत्ता, रघुनाथ दत्ता, शंकर भंडारी, हरि भंडारी समेत अन्य ग्रामीणों ने वर्ष 1968 से 1980 तक पूजा-अर्चना की जिम्मेवारी संभाली। वर्ष 1981 से 2007 तक पूजा संपन्न कराने की जिम्मेवारी गांव के फटिक भंडारी, असीम दत्ता समेत अन्य ग्रामीणों ने निभाई। वर्ष 2008 से पूजा संचालन का जिम्मा सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति का है। जिसमें हेमंत दत्ता, प्रशांत दत्ता, गोरा दत्ता, अरुण भंडारी, राजेन दत्ता, भूतनाथ भंडारी सहित अन्य सदस्यों की महती भूमिका रही। वर्ष 2026 में पूजा के सफल संचालन के लिए सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के रुप में ...