Pakur News: शोक-संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
पाकुड़, सितम्बर 25 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। झामुमो जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी के ससुर सिंदरी गांव निवासी सुशील मुर्मू के बीती रात आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू एवं प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद उनके आवास पहुंचे।
श्रद्धांजलि और संवेदना उनके आवास पहुंचकर उन्होंने दिवंगत सुशील मुर्मू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को धैर्य एवं साहस बनाए रखने का ढांढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मौके पर टाइगर शेख, बलराम सहित कई झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
दूसरी श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.