Pakur News: शिव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
पाकुड़, अगस्त 3 -- Pakur News: सावन माह की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर प्रखंड के चापतुड़ा गांव में भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए लगभग दो किलोमीटर दूर काठशाल्ला गांव स्थित बांसलोई नदी घाट पर पवित्र जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचे।
कलश यात्रा का माहौल कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य सुमित उपाध्याय द्वारा विधि-विधान से पूजा-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.