पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: जिले में सरकारी परिसरों की सुरक्षा और विभागीय लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुराने जिला शिक्षा कार्यालय स्थित एक स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सामानों की चोरी कर ली है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकुड़ नगर थाने में कांड संख्या 22/26 दर्ज करा दी गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर गहन छानबीन में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इस चोरी की वारदात को किसने अंजाम दिया और स्टोर रूम से चोरी हुई फाइलों में कौन-कौन से गोपनीय व महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे। इस चोरी की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब जिला समाहरणालय परिसर में शिक्षा विभाग का मुख्य कार्यालय प...