Pakur News: व्यक्ति की हत्या कर खदान में फेंका शव, शिनाख्त नहीं
पाकुड़, अक्टूबर 13 -- Pakur News: नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा स्थित एक बंद खदान से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती हालात और साक्ष्यों को देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को खदान में फेंका गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में घटनास्थल के पास खून के धब्बे बरामद किए गए हैं। मृतक के हाथ बंधे हुए थे और उसके सिर पर गहरे चोट के निशान साफ तौर पर देखे गए हैं। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को बंद खदान में फेंक दिया। घटना की सूचना पाकर क्षेत्र के मुखिया विकास गोंड व नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.