पाकुड़, अक्टूबर 2 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में शुक्रवार को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (वीबी-जी राम जी) के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने की। ग्राम सभा में ग्रामीण विकास, रोजगार एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय की गई। इस दौरान जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन तथा मौसम एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को रखा, जिसके आधार पर विकास योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...