पाकुड़, अगस्त 2 -- Pakur News: प्रखंड के पतरापाड़ा गांव में शनिवार देर शाम विषैले सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार चांसलर केवट 45 वर्ष प्रतिदिन की तरह रात को खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों तत्काल इलाज हेतु उसे शहरघाटी ले गए। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दूसरे जगह ले जाने को कहा गया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पाकुड़ के सोनाजोड़ी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया। दुमका ले जाने के दौरान रास्ते में ही चांसलर केवट ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान...