पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। हिरणपुर पंचायत समिति को शनिवार को नया प्रमुख मिल गया। प्रखंड प्रमुख के रिक्त पद पर हुए अप्रत्यक्ष निर्वाचन में विनिता किस्कू निर्विरोध निर्वाचित हुईं। निर्वाचन के बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में पंचायत समिति के 16 सदस्यों में से 15 सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख पद के लिए निर्धारित समय सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक केवल विनिता किस्कू का नामांकन प्राप्त हुआ। निर्धारित समय तक नाम वापसी नहीं होने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ साइमन मरांडी की देखरेख में संपन्न हुई। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ टुडू दिलीप ने निर्वाचन कार्य में सहयोग किय...