पाकुड़, जुलाई 12 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। विधायक हेमलाल मुर्मू ने रविवार को रघुनाथपुर से त्रिकोणी भाया हजारपुरा आरईओ सड़क का शिलान्यास फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: सांसद नलिन सोरेन ने तीन सड़क योजनाओं का किया शिलान्यासशिलान्यास समारोह शिलान्यास के पूर्व ग्राम प्रधान दरबारी मरांडी तथा नायकी कार्तिक किस्कू ने आदिवासी परंपरा में मरांग बुरू, गोसाई ऐरा व जाहेर ऐरा का आह्वान किया और पूजा-पाठ कर भोग लगाया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 408.891 लाख की लागत से 4.9 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसे क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग लाभान्वित होगे और यह सड़क प्रखंड मुख्यालय के साथ हिरणपुर बाजार को जोड़ेगी। यह भी पढ़ें- Dumka News: स...