पाकुड़, सितम्बर 6 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी से रविवार को महेशपुर प्रखंड के सेविकाओं ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगो को विधायक के समक्ष रखा। सेविकाओं ने कहा की समस्त महेशपुर प्रखंड की सेविकाओं द्वारा अपने-अपने आंगनबाड़ी केन्द्र में सरकार की महत्वपूर्ण योजना का संचालन नियमित रूप से निजी रुपए खर्च कर पोषाहार जैसे सुबह का नास्ता, गर्म भोजन एवं अंडा दिया जाता है।

सेविकाओं की दिक्कतें विडम्बना यह है कि हम सभी सेविकाएं उधार कर अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कर रही है। झारखंड में बाल-विकास परियोजना को छोड़कर सरकार की किसी भी योंजना में सरकारी कर्मी को निजी रुपए से योजना का संचालन नहीं करना पड़‌ता है। हमलोगों को 2026 का बकाया राशि, पोषाहार का फरवरी से अभी तक एवं अंडा अक्टूबर 2025 से लगभग ग्यारह म...