पाकुड़, सितम्बर 11 -- Pakur News: विद्युत विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को महेशपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 10 हजार रूपए से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभाक्ताओं का विद्युत संबंध विच्छेद (कनेक्शन काट) करने का कार्य किया गया। इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मो़ रफिक आलम से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के निर्देश के आलोक में अलग-अलग टीम बनाकर अभियान चलाकर 10 हजार से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। कनीय अभियंता ने बताया कि यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने वैसे विद्युत उपभोक्ताओं से, जिनका 05 हजार रूपए से अधिक बिजली बिल बकाया है, वे विद्युत विभाग कार्यालय में जाकर जल्द से जल्द बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...