पाकुड़, नवम्बर 2 -- Pakur News: प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर में पाकुड़िया स्वास्थ्य टीम की ओर से विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्वास्थ्य जांच शिविर में छात्राओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी छोटी-मोटी स्वास्...