पाकुड़, जुलाई 24 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अपग्रेड प्लस-2 हाई स्कूल फुलझिंझरी में जिला शिक्षा पदाधिकारी, पाकुड़ के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक मुहम्मद शरीफ अंसारी की अध्यक्षता एवं सुपरवाइजर मोहम्मद आलमीन की उपस्थिति में आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और अभिभावकों की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आमसभा के दौरान सर्वसम्मति से जर्मेन मुर्मू को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा राजमुन बीबी को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: 26 विभिन्न विद्यालयों में शु...