पाकुड़, सितम्बर 28 -- Pakur News: पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा जाने वाली दोनों ओर की कच्ची सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर, गड्ढे और कीचड़ होने के कारण विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में मुश्किलें बढ़ जाती हैं। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: जिले के 192 परिषदीय स्कूलों में जाने के नहीं पक्के मार्गसड़क की स्थिति के कारण विद्यालय में तेतुलिया, डुमरसोल और तलवा गांव सहित आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इनमें कई छात्र-छात्राएं प्रतिदिन साइकिल से विद्यालय पहुंचते हैं। खराब सड़क के कारण बच्च...