Pakur News: विद्यालयों में मलेरिया से बचाव की स्वास्थ्य कर्मी ने दी जानकारी
पाकुड़, अगस्त 19 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। बरसात के मौसम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के स्वास्थ्य कर्मी एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धर्मखांपाड़ा तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कागजपुर में बारी-बारी से छात्र-छात्राओं के बीच मलेरिया से बचाव, लक्षण, सावधानी व उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एमपीडबल्यू किस्टो कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते बताया कि मलेरिया मादा एनीफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर का लार्वा गंदे पानी में पनपता है। इसलिए आप सभी अपने-अपने घरों तथा आसपास गंदे जल का जमाव न होने दें। गड्ढे, नाली, फूल के पौधे लगे गमलों सहित वैसे जगह जहां गंदा पानी जमा होता है, उसे नियमित रुप से साफ करते रहें। मलेरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.