पाकुड़, अगस्त 19 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। बरसात के मौसम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के स्वास्थ्य कर्मी एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने प्रखंड के प्राथमिक विद्या‎लय धर्मखांपाड़ा तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कागजपुर में बारी-बारी से छात्र-छात्राओं के बीच मलेरिया से बचाव, लक्षण, सावधानी व उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एमपीडबल्यू किस्टो कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते बताया कि मलेरिया मादा एनीफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर का लार्वा गंदे पानी में पनपता है। इसलिए आप सभी अपने-अपने घरों तथा आसपास गंदे जल का जमाव न होने दें। गड्ढे, नाली, फूल के पौधे लगे गमलों सहित वैसे जगह जहां गंदा पानी जमा होता है, उसे नियमित रुप से साफ करते रहें। मलेरिया...