पाकुड़, अक्टूबर 26 -- भव्य संकीर्तन यात्रा में शामिल हुए विदेशी और स्थानीय श्रद्धालु Pakur News: लक्ष्मी मंदिर कमेटी की ओर से सोमवार को भव्य संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान हरे कृष्ण और हरे राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। संकीर्तन यात्रा में मायापुर इस्कॉन मंदिर से पहुंचे भक्तों की टोली ने नगर भ्रमण करते हुए भक्ति संगीत और संकीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति दी। यात्रा में अमेरिका, रूस और यूक्रेन सहित विभिन्न देशों से आए विदेशी भक्तों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। संकीर्तन यात्रा लक्ष्मी मंदिर से निकलकर सुंदरपुर, हाथकाठी और सुभाष चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए लोगों को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। विदेशी भक्तों की मौजूदगी और उनकी भक्ति संगीत की प्रस्तुति लोगों के...