Pakur News: वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
पाकुड़, अगस्त 21 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजदाहा बॉर्डर के समीप गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बिशनपुर गांव निवासी रमेश भंडारी 35 वर्ष, पिता गाजलू भंडारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रमेश भंडारी बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान राजदाहा बॉर्डर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से पाकुड़िया पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना के एएसआई कैला उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए घायल को 112 पेट्रोलिंग वाहन से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. मंजर आलम, डॉ. अभय श्रॉफ एवं डॉ. वसीम राजा ने तत्काल प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.