Pakur News: वार्ड 17 में 24.80 लाख की लागत से सड़क-सह-नाली निर्माण का शिलान्यास
पाकुड़, अक्टूबर 28 -- वार्ड 17 में सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास Pakur News: पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में बोर्ड द्वारा पारित योजना के अंतर्गत श्री हनुमान मंदिर से आदर्श नगर कैलभट तक पीसीसी सड़क-सह-आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस योजना पर कुल 24 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं वार्ड पार्षद आलमगीर अन्सारी ने संयुक्त रूप से किया। सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शुरू होने की खबर से स्थानीय वार्डवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों को उम्मीद है कि इस योजना के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा तथा जल निकासी की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। गौरतलब है कि संबंधित सड़क लंबे समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.