Pakur News: वाटर वाशिंग सेंटर से जेट पंप की चोरी, थाना में शिकायत
पाकुड़, जुलाई 30 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हाथकाठी स्थित एक वाटर वाशिंग सेंटर में अज्ञात चोरों ने जेट पंप चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना गुरुवार सुबह सामने आने के बाद पीड़ित मोनू आलम ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सुंदरपुर निवासी मोनू आलम का अलिफ वाटर वाशिंग सेंटर हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर हाथकाठी मौजा में स्थित है। गुरुवार सुबह करीब जब वह दुकान पर पहुंचे तो पानी नहीं आने पर मोटर चालू करने के लिए जेट पंप के स्थान पर गए। वहां पहुंचने पर जेट पंप गायब मिला। साथ ही पंप से जुड़े पाइप और बिजली के तार कटे हुए पाए गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर चोरी का मामला दर्ज करने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.