पाकुड़, अक्टूबर 5 -- Pakur News: वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर सोमवार को पाकुड़ वन प्रमंडल के तत्वावधान में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में राजकीय बुनियादी विद्यालय, अमड़ापाड़ा के छात्र-छात्राओं के साथ सुबह 09:30 बजे से प्रभात फेरी निकाली गई। ​प्रभात फेरी स्थानीय दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार व बजरंगबली मंदिर होते हुए वन प्रक्षेत्र कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। फेरी के माध्यम से स्कूली बच्चों और वन कर्मियों ने वन्यजीवों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया।​इसके बाद राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कक्षा 06, 07 और 08 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- वन्यजीव सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने पेंटिंग व निबंध...