Pakur News: वन्यजीव सप्ताह पर निकली जनजागरूकता प्रभात फेरी
पाकुड़, अक्टूबर 5 -- Pakur News: वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर सोमवार को पाकुड़ वन प्रमंडल के तत्वावधान में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में राजकीय बुनियादी विद्यालय, अमड़ापाड़ा के छात्र-छात्राओं के साथ सुबह 09:30 बजे से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी स्थानीय दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार व बजरंगबली मंदिर होते हुए वन प्रक्षेत्र कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। फेरी के माध्यम से स्कूली बच्चों और वन कर्मियों ने वन्यजीवों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया।इसके बाद राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कक्षा 06, 07 और 08 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- वन्यजीव सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने पेंटिंग व निबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.