पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को दोपहर करीब 12:50 बजे एक घर से फॉरेस्ट कैट स्नेक (वनीय बिल्ली सांप) का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार पप्पू साह के घर की दीवार के पास करीब दो दिनों से एक सांप छिपा हुआ था। घर के अंदर सांप द्वारा केंचुल छोड़े जाने के बाद परिवार के लोगों में भय का माहौल बन गया था। इसकी सूचना मिलने पर सांप रेस्क्यूकर्ता अशराफुल शेख मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए सांप फॉरेस्ट कैट स्नेक (बोयिगा फॉरस्टेनी) के प्रजाति सामान्यतः कम विषैली मानी जाती है और इंसानों के लिए अपेक्षाकृत कम खतरा पैदा करती है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ने के लिए ले जाया गया। वनकर्मी ने लोगों से अपील की है ...