Pakur News: वज्रपात की चपेट में आने से चार लोग जख्मी, एक गंभीर
पाकुड़, जुलाई 10 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पलियादाहा सुजानटोला (सूजन पाड़ा) में शुक्रवार को घर निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से जुगनू हेम्ब्रम (42 वर्ष, पिता- जतन हेम्ब्रम), नारायण हेम्ब्रम (20 वर्ष, पिता- लली हेम्ब्रम), श्रीतन सोरेन (25 वर्ष, पिता- स्वर्गीय मनसा सोरेन) तथा पवन हांसदा (16 वर्ष, पिता- जोहन हांसदा) इसकी चपेट में आ गए।
घटना का विवरण घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मंज़र आलम के नेतृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.