Pakur News: लेटबाड़ी माल टोला में धूम धाम से मनाया गया नाग पंचमी का पर्व
पाकुड़, अगस्त 3 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र के बिचामहल पंचायत अंतर्गत लेटबाड़ी माल टोला में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थल पर उमड़ पड़ी, जहां नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार, गांव और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।पूजा-अनुष्ठान का संचालन पुजारी उकील माल ने किया। वहीं वैदिक ब्राह्मण द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। शंखध्वनि और वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने दूध, फूल, अक्षत एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: नाग पंचमी को लेकर विषहरी माता मंदिरों में तैयारियां पूरी, आज होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.