पाकुड़, नवम्बर 29 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। सपनों को उड़ान देने के लिए बड़े शहरों की चमक-दमक नहीं, बल्कि मजबूत इरादों और समाज के प्रति समर्पण की जरूरत होती है। इस बात को साबित किया है झारखंड के पाकुड़ जिले के विख्यात समाजसेवी लुत्फल हक ने। अपनी सामाजिक सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर उन्होंने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन स्थित प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स के चर्चिल हॉल में आयोजित जी मीडिया ग्लोबल इन्नोवेशन एंड लीडरशिप समिट में लुत्फल हक को उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिष्ठित सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि पाकुड़ और पूरे झारखंड के लिए भी गौरव का विषय है। यह भी पढ़ें- Pakur News: ग्रामीण आवास यो...