पाकुड़, अक्टूबर 2 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।​ मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या- 56/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (1), 74 और 127(2) के तहत दर्ज मामले के आधार पर की है। ​मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी राजेश मंडल 43 वर्ष लिट्टीपाड़ा निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ह...