Pakur News: लिट्टीपाड़ा के ग्रामीणों ने की दो स्थायी चेकपोस्ट स्थापित करने की मांग
पाकुड़, अगस्त 24 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा प्रखंड में लगातार सामने आ रही अवैध गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों ने क्षेत्र में दो स्थायी चेकपोस्ट स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड के कई ऐसे वैकल्पिक एवं ग्रामीण मार्ग हैं, जिनका फायदा उठाकर अवैध कारोबार से जुड़े लोग प्रशासन की निगरानी से बचते हुए आसानी से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार गोड्डा, बरहेट की ओर से आने वाली सड़क धरमपुर के समीप हाथीगढ़ होते हुए ग्रामीण इलाकों के रास्ते सीधे मुख्य मार्ग से बाहर निकल जाती है। इसी तरह चितलोफॉर्म की ओर से निकलने वाला रास्ता भी शहरी क्षेत्र को छुए बिना गांवों के रास्ते सीधे पाकुड़ की ओर जाने का वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराता है। इन रास्तों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कथित रूप से लकड़ी, पशु, बालू, कोयला सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.